Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

सीएम विष्णुदेव साय की तत्परता से बूढ़ाडाँड़ से नवापारा तक बनेगी नई सड़क, 1.97 करोड़ की मंजूरी

Ad

जशपुर में सीएम कैम्प कार्यालय बगिया लोगों की आशा का केंद्र बना हुआ है। लोगों की उम्मीदों और आशाओं को बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय लगातार पूरा करता नजर आ रहा है।

Advertisements
Advertisements

दरअसल पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बूढ़ाडाँड़ में ग्रामीणों को कच्ची सड़क होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्कूली छात्र छात्राओं और ग्रामवासियों को कीचड़ और ख़राब सड़क से बेहद परेशानी होती थी। पूर्ववर्ती सरकार में कई बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाया गया। लेकिन उनकी मांगें नहीं सुनी गईं।

Advertisements

थकहार कर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया का रुख किया। जहां उन्होंने अपनी समस्या बताई और सड़क निर्माण के लिए आवेदन दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जैसे ही खराब सड़क की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल बूढ़ाडाँड़ से नवापारा सारसमार तक सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 97 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी।

जिसके बाद ग्राम पंचायत बूढ़ाडाँड़ के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि एक आदिवासी किसान का बेटा जब से मुख्यमंत्री बना है हम गरीब लोगों को परेशान नहीं होना पड़ रहा है। लगातार उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है।

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button