Advertisement Carousel
Blog

किसान आनंद बोले — “मोबाइल टोकन और इलेक्ट्रॉनिक तौल ने खरीदी को बनाया आसान”

Ad

Advertisements

सुव्यवस्थित धान खरीदी से बढ़ा किसानों का विश्वास – किसान आनंद बोले, “टोकन से तौल तक सब पारदर्शी”

Advertisements

सक्ती जिले में इस बार धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए राहत और भरोसे की नई तस्वीर पेश कर रही है। शासन के निर्देश और कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में खरीदी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया गया है। इसी का नतीजा है कि किसान अब बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पा रहे हैं।

सक्ती विकासखंड के ग्राम डोडकी के किसान आनंद सिंह राजपूत ने धान खरीदी केंद्र डोडकी में 7.20 क्विंटल धान विक्रय किया। उन्होंने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए कहा कि पहले टोकन के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता था, लेकिन अब मोबाइल पर ही घर बैठे टोकन मिल जाता है।

सिंक – किसान आनंद सिंह राजपूत
“अब पूरी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो गई है। केंद्र में किसी तरह की परेशानी नहीं होती। तौल भी इलेक्ट्रॉनिक मशीन से बिल्कुल सटीक होता है।”

किसान आनंद ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में की गई आधारभूत सुविधाएँ—जैसे शेड, पीने के पानी की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था और समय पर तौल—ने पूरी प्रक्रिया को बेहद सहज बना दिया है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की पारदर्शी प्रक्रिया से किसानों को न तो लंबी कतार में इंतज़ार करना पड़ता है और न ही कोई प्रशासनिक दिक्कत होती है।

Advertisements

किसान आनंद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित शासन-प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को उचित मूल्य मिल रहा है और वे लाभान्वित हो रहे हैं।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के 125 उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। सुव्यवस्थित व्यवस्था और पारदर्शी प्रक्रिया से किसानों का प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

धान खरीदी केंद्रों की ऐसी बेहतर व्यवस्थाएँ न केवल किसानों का समय बचा रही हैं, बल्कि उनके विश्वास को भी बढ़ा रही हैं। यही वजह है कि इस बार किसान खरीदी व्यवस्था से खासे संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button