Advertisement Carousel
Blog

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 28 दिसंबर 2025 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों एवं संभावित अशांति की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान ऐसे तत्वों को चिन्हित किया गया, जो सार्वजनिक शांति भंग करने की मंशा से गतिविधियों में संलिप्त पाए गए।
आरोपीगण इस प्रकार हैं—

Advertisements


रोहित कुमार पटेल पिता राजकुमार पटेल (24 वर्ष), निवासी मगरपारा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।
चंचल मेहरा उर्फ चंचल भोई पिता होरीलाल (32 वर्ष), निवासी कोड़ापूरी, थाना सकरी, बिलासपुर।
जितेश नागदेव उर्फ जीतू पिता स्व. रामचंद्र नागदेव (35 वर्ष), निवासी मसानगंज सिंधी कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।
संजय कोसले पिता स्व. रूपचंद कोसले (24 वर्ष), निवासी मगरपारा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें कानून व्यवस्था भंग न करने की सख्त चेतावनी दी है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button