Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

विकासखंड दुलदुला में नए शैक्षणिक सत्र की कार्ययोजना हेतु एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार

नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज विकासखंड दुलदुला के BRC भवन में संकुल समन्वयकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO), ABEO और BRCC विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

उन्होंने सभी संकुल समन्वयकों को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और बेहतर प्रयास के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्यों ने दुलदुला विकासखंड में अपने काम की शुरुआत एवं आगामी शैक्षणिक कार्यों की रूपरेखा साझा की। साथ ही, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के उद्देश्यों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ साथ नए सत्र में शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को मिल कर और बेहतर बनाने के लिए शासन से प्राप्त शैक्षणिक सामग्रियों के अधिकतम और प्रभावी उपयोग को विद्यालय स्तर पर सुनिश्चित करने की कार्ययोजना बनाई गई।

Advertisements

संकुल समन्वयकों (CACs) ने अपने-अपने संकुल के लिए निम्नलिखित में से एक-एक विशिष्ट प्रोजेक्ट का चयन प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं के लिए किया: पुस्तकालय,अकादमिक सुबह की सभा,TLM और कार्यपुस्तिका का उपयोग, प्रिंट रिच, गणित और विज्ञान किट का प्रयोग एवं सक्रिय बाल सांसद। चयनित परियोजनाओं का सभी विद्यालयों में सफल क्रियान्वयन कराया जाएगा। इसके माध्यम से विकासखंड के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए सीखने के स्तर को और बेहतर बनाने की दिशा में सभी विकासखंड अधिकारी, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्य और संकुल समन्वयक मिलकर सामूहिक प्रयास करेंगे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button