Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

इंडिगो फ्लाइट में मिड-एयर टर्बुलेंस, रायपुर से दिल्ली जा रहे यात्रियों की जान पायलट ने बचाई

Ad

रायपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 6313 को रविवार को एक गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। जिसके कारण पायलट को विमान को लैंडिंग रोकनी पड़ी। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले जाकर हवा में कई चक्कर लगाए और मौसम के शांत होने का इंतज़ार किया।

Advertisements

CG Weather Alert: रायपुर समेत कई जिलों में आज बारिश, लेकिन अगले 4 दिनों तक चढ़ेगा तापमान

Advertisements

पायलट ने यात्रियों को सूचना दी कि दिल्ली में हवा की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। ऐसे हालात में विमान की लैंडिंग जोखिम भरी हो सकती थी, इसलिए उन्होंने अप्रोच डिसकंटिन्यू कर विमान को दोबारा ऊपर ले जाने का निर्णय लिया। मौसम साफ होने के बाद फ्लाइट ने सुरक्षित लैंडिंग की। सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button