Advertisement Carousel
Add
Blog

निगरानी बदमाश खंजर सहित गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

Ad

Advertisements

निगरानी बदमाश खंजर सहित गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

Advertisements

बिलासपुर

थाना कोनी पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी बदमाश को खंजर सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दिनांक 21 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि बिरकोना भट्टी के पास निगरानी बदमाश संजय ध्रुव अपने पास लोहे का खंजर लेकर घूम रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु थाना कोनी पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

Advertisements


आरोपी संजय ध्रुव पिता रामावतार ध्रुव (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम निरतु, थाना कोनी के पास से एक नुकीला लोहे का खंजर बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी खंजर के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद खंजर को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 605/2025, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।
कोनी पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
कोनी पुलिस की अपील:
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button