Advertisement Carousel
Blog

गुमशुदा युवक राहुल यादव यूपी में सकुशल मिला, परिजनों को सौंपा गया

Advertisements

गुमशुदा युवक राहुल यादव यूपी में सकुशल मिला, परिजनों को सौंपा गया

Advertisements

बिलासपुर।

थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत दर्ज गुम इंसान क्रमांक 85/2025 में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की तत्परता से 19 वर्षीय गुमशुदा युवक राहुल यादव को उत्तर प्रदेश के वृंदावन क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुमशुदा राहुल यादव पिता दयाराम यादव, उम्र 19 वर्ष, स्थायी निवासी ग्राम अमारु, थाना पेंड्रा, जिला जीपीएम, हाल मुकाम साईं मंदिर के पास, बड़ी कोनी, थाना कोनी, बिलासपुर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि युवक गोरीगोपाल आश्रम, वृंदावन (उत्तर प्रदेश) के पास मौजूद है। तत्पश्चात स्थानीय पुलिस के सहयोग से युवक को वीडियो कॉल के माध्यम से पहचान की पुष्टि कर सकुशल दस्तयाब किया गया।
दस्तयाबी के उपरांत राहुल यादव को उसके मामा अखिलेश यादव, निवासी रीवा (म.प्र.) को विधिवत सुपुर्द किया गया। युवक पूर्णतः सुरक्षित है।
कोनी पुलिस की इस मानवीय और संवेदनशील कार्यवाही की सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button