Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बलरामपुर

कलेक्टर ने तातापानी महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

Ad

दया शंकर यादव सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

बलरामपुर। तातापानी महोत्सव संक्रांति परब का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 जनवरी को करेंगे, इस दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements

जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है, तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ (नोडल अधिकारी तातापानी) श्रीमती रेना जमील मेला स्थल पर पहुंचे। इस दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देते हुए मेला स्थल पर समुचित व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने को कहा।
तातापानी महोत्सव में 14 जनवरी को मुख्यमंत्री सामुहिक कन्या विवाह योजनांतर्गत 300 जोड़ों का विवाह समारोह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव में इस वर्ष मेला स्थल पर आरागाही हवाई पट्टी में पैरासेलिंग के साथ ही महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में स्कूली छात्र-छात्राओं व स्थानीय कलाकारों के अलावा आमंत्रित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button