Advertisement Carousel
Blog

घर का दरवाजा तोड़कर घुसा आरोपी, ईंट से किया हमला — पुलिस ने भेजा जेल

Ad

Advertisements

रात्रि में घर में घुसकर मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार
कोटमीसोनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

Advertisements

जांजगीर-चांपा
जिले के कोटमीसोनार क्षेत्र में रात्रि के समय घर में जबरन घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 11.30 बजे, आरोपी द्वारा ग्राम कोटमीसोनार निवासी प्रार्थी राजू पटेल के घर का दरवाजा लात मारकर तोड़ते हुए जबरन घर में प्रवेश किया गया। आरोपी ने प्रार्थी के पुत्र के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा ईंट के टुकड़े से हमला कर मौके से फरार हो गया।

Advertisements


घटना की सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351(2), 115(2), 331(6) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी का नाम राम साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम कोटमीसोनार, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा है।
उक्त कार्रवाई में एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार एवं उनके स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button