Advertisement Carousel
Blog

पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

वाहन चोरी का खुलासा: शातिर चोर गिरफ्तार, दो पल्सर बाइक बरामद
रायगढ़, 30 जून। रायगढ़ जिले की पूंजीपथरा पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बजाज पल्सर बाइक सहित वारदात में प्रयुक्त दूसरी पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 2 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, पूंजीपथरा निवासी आशीष कुमार बान्डेकर ने 27 जून को थाना पूंजीपथरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नई बजाज पल्सर 125 (CG-13-BD-2757) 26 जून की रात घर की परछी से चोरी हो गई। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

Advertisements


जांच के दौरान पुलिस टीम को तुमीडीह के महुआ चौक के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम राम सिदार (30 वर्ष), निवासी ग्राम चिराईपानी, थाना पूंजीपथरा बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बाइक चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।
आरोपी ने बताया कि वह चोरी की नीयत से अपनी पल्सर बाइक लेकर निकला था, लेकिन रास्ते में पेट्रोल खत्म होने पर उसने अपनी मोटरसाइकिल रायगढ़ आयरन प्लांट के पास झाड़ियों में छिपा दी। इसके बाद वह पूंजीपथरा बस्ती पहुंचा और एक घर की परछी में खड़ी बजाज पल्सर चोरी कर अपने घर ले गया।


आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई पल्सर बाइक उसके घर से बरामद कर ली, जबकि चोरी में प्रयुक्त उसकी पल्सर मोटरसाइकिल भी झाड़ियों से जब्त कर ली गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक राजकुमार पैंकरा तथा आरक्षक विक्रम कुजूर, नरेन्द्र पैंकरा, विक्रांत भगत, हेम सागर पटेल और कीर्तन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि वाहन चोरी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button