Advertisement Carousel
Blog

दुष्कर्म के आरोपी को सीपत पुलिस ने दबोचा, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

Advertisements

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Advertisements
Advertisements

बिलासपुर

थाना सीपत क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 दिसंबर 2025 को पीड़िता द्वारा थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी सुशांत उर्फ बबला मानिकपुरी ने उसे शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक शोषण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की तलाश शुरू की गई, जिसके बाद 14 दिसंबर 2025 को आरोपी को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button