Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर ने मेधावी छात्रा सोनम पटेल को किया सम्मानित उत्कृष्ट सफलता पर संस्था कराएगी हवाई यात्रा बोर्ड परीक्षा में चमकी बलौदा की बेटी, विद्यालय में खुशी की लहर

Advertisements


स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की छात्रा सोनम पटेल ने बढ़ाया जिले का गौरव
91.33% अंकों के साथ कक्षा 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कलेक्टर ने किया सम्मानित
बलौदा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा 2025-26 में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, बलौदा की छात्रा कुमारी सोनम पटेल ने 91.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे नगर में हर्ष का माहौल है।

Advertisements
Advertisements


कुमारी सोनम पटेल, पिता श्री बाबूलाल पटेल एवं माता श्रीमती राजेश्वरी पटेल की सुपुत्री हैं। अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
कलेक्टर ने किया सम्मानित
सोनम की इस उत्कृष्ट सफलता पर दिनांक 10 मई 2026 को जिले के कलेक्टर महोदय द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर महोदय ने सोनम के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।


संस्था कराएगी हवाई यात्रा
विद्यालय प्रबंधन ने सोनम पटेल की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें हवाई यात्रा कराने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि समिति द्वारा संचालित टी.आर.के. स्कूल, जोंधरा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष हवाई यात्रा कराई जाती है। अब यह गौरव स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, बलौदा के विद्यार्थियों को भी प्राप्त होगा।
आगामी वर्षों के लिए विशेष प्रोत्साहन
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नेत्र प्रभा सोनी, संचालक श्री जितेन्द्र कुमार सोनी, सहायक संचालक ख्याति सोनी, प्रभारी प्राचार्य डी.पी. साहू एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सोनम की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने घोषणा करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में जो विद्यार्थी कक्षा 10वीं में 95 प्रतिशत से अधिक एवं कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें भी संस्था की ओर से हवाई यात्रा कराकर सम्मानित किया जाएगा।
सोनम की इस सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं नगरवासियों में उत्साह और गर्व का वातावरण बना हुआ है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button