Advertisement Carousel
Blog

थारू समाज से मिलकर हो रही बेहद खुशी की अनुभूति : सावित्री ठाकुर, पारंपरिक वेशभूषा में थारू जनजाति की युवतियों ने किया जोरदार स्वागत

Ad

केंद्रीय मंत्री ने किया स्वयं सहायता समूह की थारू जनजाति की महिलाओं से संवाद

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। गुरुवार को अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार सावित्री ठाकुर, उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एण्ड रिसर्च की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला संग तहसील व ब्लॉक पलिया के थारू जनजाति क्षेत्र चंदन चौकी के ग्राम गोबरौला में आरती राना के आवास पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करने पहुंची, जहा पारंपरिक वेशभूषा में थारू जनजाति की युवतियों ने उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत, अभिनंदन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार सावित्री ठाकुर ने जनजातीय क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर थारू हस्तशिल्प उत्पादों के निर्माण, विपणन की जानकारी ली और थारू हस्तशिल्प उत्पाद का निर्माण देखा। उन्होंने जाना कि इन उत्पादों के जरिये उनके समूह को कितनी आमदनी हो जाती है। कहा कि उन्हें थारू समाज से मिलकर बेहद खुशी की अनुभूति हो रही है। आपके बीच आकर संवाद करना हमारा सौभाग्य है। थारु क्षेत्र की बालिकाओं व महिलाओं में भी अपार कौशल व कुशलता है।सरकार की ओर से जनजातियों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रस्तुत किए जाने वाली कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की। उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन एंड रिसर्च की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला ने भी अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन योजना क्षेत्र में संचालित योजनाओं के संबंध में परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने विस्तृत रूप से अवगत कराया। कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्र की उद्यमी महिलाएं, परियोजना अधिकारी यूके सिंह,  डीपीओ भारत प्रसाद,  जॉइंट बीडीओ, इंस्पेक्टर चंदनचौकी, प्रभारी निरीक्षक गौरीफटा, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि नई ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार सावित्री ठाकुर चेयरपर्सन, उप्र इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन एंड रिसर्च शिप्रा शुक्ला संग पांच गर्भवती महिलाओं को पोषण किट देकर गोद भराई कार्यक्रम एवं छह माह के तीन शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया। इस गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम का संयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने किया।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button