Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

रिहायशी इलाके में हनी बैजर की एंट्री, सारंगढ़ में दहशत | वन विभाग अलर्ट

Ad

सारंगढ़। शहर के खेल मैदान के पास कबर बज्जू (हनी बैजर) जैसे दुर्लभ और खतरनाक वन्यजीव के दिखाई देने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि यह जानवर अपनी निडरता, जबरदस्त ताकत और तेज़ सूंघने की क्षमता के लिए जाना जाता है। कबर बज्जू एक रात में सक्रिय रहने वाला सर्वभक्षी जीव है, जो अक्सर जमीन खोदता हुआ देखा जाता है। इसी वजह से लोग इसे भ्रमवश कब्रों से जोड़कर “मुर्दा खाने वाला” समझ लेते हैं, जबकि हकीकत में यह कीड़े-मकोड़े, फल और छोटे जानवरों का ही सेवन करता है।

इस वन्यजीव की मोटी चमड़ी, मजबूत पंजे और आक्रामक स्वभाव इसे बेहद खतरनाक बना देते हैं। आमतौर पर जंगलों में पाए जाने वाला यह जानवर जब आज रिहायशी इलाके के पास नजर आया, तो लोगों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। फिलहाल जानवर की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि कोई अनहोनी न हो।

वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मौके पर भीड़ न लगाएं, वीडियो या फोटो बनाने से बचें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

स्थिति पर वन विभाग की नजर बनी हुई है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button