Advertisement Carousel
Blog

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Advertisements

रतनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Advertisements

थाना रतनपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान आशीफ़ खान (21 वर्ष), पिता फरीद खान, निवासी पड़ावपारा, कोटा के रूप में हुई है।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पिछले लगभग दो वर्षों से नाबालिग पीड़िता का पीछा कर रहा था और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले को दर्ज किया।

पीड़िता ने 08 नवंबर 2025 को थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू की। आरोपी घटना के बाद से फरार था।

रतनपुर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की मोबाइल लोकेशन ट्रैक की और उसे फरारी के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने बताया कि,
“आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग से जुड़े इस गंभीर अपराध में पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है और दोषी को कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।”

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. बलदेव सिंह, आरक्षक राजेन्द्र साहू एवं महिला आरक्षक स्वाती बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी बारीकी से पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button