Advertisement Carousel
Blog

एफसीआई गोदाम अकलतरा में मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

एफसीआई गोदाम अकलतरा में मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा,
एफसीआई गोदाम अकलतरा में मारपीट करने के मामले में थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 जनवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे आपसी विवाद के दौरान आरोपी किशन पाण्डेय (23 वर्ष) निवासी फिरंगी पारा, करगी रोड कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर ने प्रार्थी अजित कुमार सहीस, निवासी सांकर के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपी ने प्रार्थी की उंगली दांत से काट ली तथा कांच के टुकड़े से हमला कर चोट पहुंचाई।
घटना की सूचना पर थाना अकलतरा में आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 118(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त कांच का टुकड़ा जप्त किया गया। इसके पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी अकलतरा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button