Advertisement Carousel
Blog

धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

Advertisements

धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने धारदार हथियार लेकर आम लोगों को भयभीत करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान हिमांशु उर्फ मोनू डहरिया (21 वर्ष), निवासी भाठापारा, केरा रोड जांजगीर के रूप में हुई है। आरोपी देसी शराब दुकान के पास चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा था।
मामले की सूचना मिलते ही यह जानकारी तत्काल विजय कुमार पांडेय (पुलिस अधीक्षक), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सीएसपी योगिता बाली खापर्डे को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की धरपकड़ के निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू जब्त किया गया।

Advertisements


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, प्रकाश राठौर, आरक्षक दिलीप सिंह एवं लीला राम साहू का विशेष योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button