Advertisement Carousel
Blog

— भाजपा सक्ती जिला संगठन में नई नियुक्तियाँ

Advertisements

लोकेशन: सक्ती, छत्तीसगढ़

Advertisements

— भाजपा सक्ती जिला संगठन में नई नियुक्तियाँ

Advertisements

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी संगठन ने जिले में बड़ा फेरबदल करते हुए जिला संगठन प्रभारी, सहप्रभारी और तीनों विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव द्वारा जारी सूची के अनुसार, संगठन को और मज़बूत बनाने के उद्देश्य से ये नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति में सक्ती जिले के जिला संगठन प्रभारी का दायित्व मनोज शर्मा को दिया गया है।
वहीं विधानसभा प्रभारियों में—

सक्ती विधानसभा का प्रभार राजेंद्र सिंह राजपूत को सौंपा गया है।

जैजैपुर विधानसभा का दायित्व प्रदीप नामदेव संभालेंगे।

चंद्रपुर विधानसभा में जिम्मेदारी लोकेश कांवडिया को दी गई है।

भाजपा संगठन का मानना है कि इन नियुक्तियों से सक्ती जिला सहित तीनों विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत व सक्रिय होगा।

नई जिम्मेदारियों पर नियुक्त सभी पदाधिकारियों को जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button