Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

कुनकुरी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष यू. डी. मिंज ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जन्मदिवस, केक काटकर दी शुभकामनाएं

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

कुनकुरी / जशपुर। जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री यू. डी. मिंज ने अपने जन्मदिवस को कुनकुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ मनाया।

Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर केक काटकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, हीरू राम निकुंज, अनोज गुप्ता, ताहिर अली, ब्लॉक अध्यक्ष वाल्टर कुजूर, सरवर अली, अयूब खान, अरविंद कुजूर, एम.डी. इरफान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री यू. डी. मिंज ने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर मिलता रहे, यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से मिले इस आशीर्वाद और ऊर्जा के बल पर कांग्रेस पार्टी जशपुर जिले में नई ऊर्जा और नए तेवर के साथ सभी जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करेगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले भर से नेताओं , कार्यकर्ताओं व समर्थकों की उपस्थिति रही ।सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button