Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, आईईडी विस्फोट की घटना में शामिल 04 नक्सली गिरफ्तार

Ad

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, आईईडी विस्फोट की घटना में शामिल 04 नक्सली गिरफ्तार
जिला सुकमा में चलायें जा रहें नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर कैम्प टेकलगुड़ा 150 वाहिनी, सीआरपीएफ बल एवं 201 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम तिम्मापुरम भेजी गई। इस अभियान के दौरान ग्राम तिम्मापुरम के निकट 04 नक्सलियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

Advertisements

Advertisements
नक्सलियों के कब्जे से बीजीएल सेल 02 नग, कोर्डेक्स वायर 02 मीटर, जिलेटिन रॉड 03 नग, टॉप टाईगर बम 03 नग, टिकली फटाका 02 नग, 04 नग डेटोनेटर, वायर लाल-काला 03 मीटर, बारूद 150 ग्राम, पेंसिल सेल 02 नग एवं नक्सल साहित्य जप्त किया गया।
पूछताछ में नक्सलियों ने तिम्मापुरम के पास आईईडी ब्लास्ट कर 02 जवान शहीद होने की घटना में शामिल रहना स्वीकार किया।

Advertisements

उक्त घटना के संबंध में पूर्व से थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 10/2024 धारा 147,148,149, 302,307 भादवि. 25,27 आर्म्स, 03, 04, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button