Advertisement Carousel
Add
राज्य

रछपाल सिंह पर शिकंजा: 2019 के फर्जी केस में पूर्व AIG को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ad

फिरोजपुर 
पंजाब पुलिस ने अपने पूर्व एआईजी रछपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 2019 के एक पुराने मामले में की गई है, जिसमें उन पर एक व्यक्ति को झूठे नशा केस में फंसाने का गंभीर आरोप है। सूत्रों के अनुसार, रछपाल सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ 200 ग्राम नशीले पदार्थ की बरामदगी दिखाकर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया था।

Advertisements

पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस विभाग और सरकार से शिकायत की थी। शिकायत के बाद डीजीपी कार्यालय ने मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू करवाई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद अब पूर्व एआईजी को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements

रछपाल सिंह पंजाब पुलिस में लंबे समय तक सेवाएं दे चुके हैं। वे कई जिलों में एसएसपी के रूप में तैनात रहे हैं और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) में एआईजी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, पर डीजीपी जल्द ही पूरी जानकारी सार्वजनिक करने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button