Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा शराब से भरी स्कॉर्पियो टैंकर से टकराई एक की मौत, एक गंभीर घायल

मामला बेमेतरा ज़िले के सिमगा-बेमेतरा नेशनल हाईवे का है। जानकारी के मुताबिक, जेवरा के पास तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में शराब भरी हुई थी। हादसे के बाद शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। वहीं, हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया। मृतक की शिनाख्त की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में शामिल स्कॉर्पियो आबकारी विभाग के एक अधिकारी की बताई जा रही है। फिलहाल यह जांच का विषय है कि शराब किसकी थी और कहां जा रही थी।
हादसे के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं —
क्या सरकारी वाहन से शराब की अवैध ढुलाई हो रही थी?
और आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब लेकर गाड़ी जा कहां रही थी?
पुलिस और आबकारी विभाग दोनों ने जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button