Advertisement Carousel
राज्य

संविधान दिवस पर नायब सैनी का संदेश: राष्ट्र को सुदृढ़ बनाना सर्वोपरि

Ad

चंडीगढ़ 
संविधान दिवस के अवसर पर हरियाणा विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राष्ट्र को मजबूत, सशक्त और एकजुट करना ही भारतीय संविधान की मूल भावना है और इसी सिद्धांत के साथ हरियाणा सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक को समान अवसर, न्याय और गरिमा के साथ आगे बढ़ने का अधिकार देता है और यही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति है।

Advertisements

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पारदर्शिता, सुशासन, सामाजिक न्याय और नागरिकों की भागीदारी लोकतांत्रिक शासन की आत्मा हैं। हरियाणा सरकार इन मूल्यों पर आधारित नीतियों को प्राथमिकता दे रही है ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान पूर्णतः सुरक्षित है और ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास’ संविधान की भावना का वास्तविक प्रतिबिंब है। सैनी ने कहा कि देशहित और संविधान की गरिमा सर्वोपरि है और हर नागरिक को अपने मूल कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान की समझ के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं, क्योंकि भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में सुरक्षित है।

Advertisements

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधानसभा परिसर में स्थित डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, राजस्व मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर सहित अनेक विधायक उपस्थित रहे।

संविधान ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत : कल्याण
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि संविधान ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और अगले वर्ष संविधान दिवस पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि विधायकों के लिए संसद परिसर का अध्ययन दौरा आगामी दिनों में आयोजित किया जाएगा। संसद परिसर का अध्ययन दौरा भी प्रस्तावित है जो आगामी दिनों में आयोजित होगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button