Advertisement Carousel
राज्य

कपालमोचन मेला विवाद: शाही स्नान की तारीख पर नहीं बनी सहमति, संतों के दो गुट भिड़े

यमुनानगर 
यमुनानगर के व्यासपुर में प्राचीन और ऐतिहासिक कपालमोचन मेला की तैयारियों के बीच संतों और महंतों के बीच मतभेद सामने आए हैं। कई वर्षों से अमृत स्नान के साथ मेले की शुरुआत करने वाले संत समुदाय अब शाही स्नान को लेकर दो गुटों में बंट गए हैं।

Advertisements

एक गुट ने हाल ही में हुई बैठक में महंत शोभा दास की अगुवाई में अमृत स्नान शोभायात्रा निकालने का फैसला लिया, लेकिन स्थानीय महंतों ने इस निर्णय पर असहमति जताई है। उनका कहना है कि अब तक शाही स्नान की अध्यक्षता साधु षड्दर्शन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामस्वरूप के नेतृत्व में होती थी, जिनके निधन के बाद नई अध्यक्षता पर एक राय नहीं बन पाई है।

Advertisements

विवाद को सुलझाने के लिए महंत शिव कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को घमंडी दास उदासीन डेरा, कपालमोचन में संतों और महंतों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें शाही स्नान की रूपरेखा पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button