Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़भटगांवसारंगढ़ - बिलाईगढ़

थाना भटगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही

Ad

◆ दिनांक 10.01.25 को ग्राम जमगहन में शराब कोचिया से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त,भेजा गया जेल ◆
◆ दिनांक 11.01.25 को ग्राम सलौनीकला सबरिया डेरा में रेड कर लाखों का महुआ लाहन,बर्तन,चूल्हा आदि किया गया नष्ट◆

गिरफ्तार आरोपी – मनोहर यादव पिता प्रभु यादव उम्र 28 साल साकिन जमगहन थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ (छ.ग.)
       श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्कर शर्मा  के द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा, गांजा जैसे थाना क्षेत्रों में होने वाली अवैधानिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने की निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया निमिषा पांडे एवं SDOP विजय ठाकुर महोदय बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सउनि भगवती प्रसाद कुर्रे  के नेतृत्व में दिनांक 10.01.2025 को ग्राम जमगहन में रेड कार्यवाही कर मनोहर यादव द्वारा खेत में छुपा कर रखें एक सफेद रंग के बोरी में 40 पाउच सफेद झिल्ली में कुल लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रूपये जप्त कर आरोपी मनोहर यादव पिता प्रभु यादव उम्र 28 साल साकिन जमगहन थाना भटगांव  के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अर्न्तगत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है।
एवं दिनांक 11.01.25 को ग्राम सलौनीकला सबरिया डेरा में रेड कार्यवाही कर महानदी किनारे शराब बनाने में प्रयुक्त लगभग 50 बोरी महुआ लाहन,चूल्हा,बर्तन बांगा सहित लगभग एक लाख रुपए का सामान नष्ट किया गया।
संपूर्ण कार्यवाही में भगवती प्रसाद कुर्रे थाना प्रभारीभटगांव, प्र.आर. एकराम सिदार, श्रवण  बरिहा, महिला प्रधान आरक्षक नीलम रत्नाकर, रीना बघेल,आरक्षक नरेंद्र चंद्रा,शशिकांत खुटे, अशोक साहू,खिलावन बघेल, अर्जुन ठाकुर,राजेश पटेल एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button