Advertisement Carousel
Blog

वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने वन विभाग ने की सख्त कार्रवाई।

Ad

Advertisements

0.614 हेक्टेयर वन भूमि को किया गया अतिक्रमण मुक्त

Advertisements

जांजगीर-चांपा वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने वन विभाग ने की सख्त कार्रवाई।

Advertisements

वनमंडलाधिकारी हिमांशु डोंगरे के निर्देशन मे बलौदा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आर.एफ. 55 कटरा परिसर में
वन विभाग के उड़नदस्ता दल ने अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी  एस.पी. राठिया के नेतृत्व में वन अमले की टीम ने वन भूमि पर बनी अवैध झोपड़ियों और झालों को हटवाया।


इस कार्रवाई में कुल 0.614 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। मौके पर निवासरत लोगों को वन विभाग ने समझाइश दी और स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रेरित किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी  राठिया ने बताया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण वन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है।वन विभाग समय-समय पर इस प्रकार की कार्रवाइयाँ जारी रखेगा। इस अभियान में उड़नदस्ता प्रभारी टेकराज सिंह सिदार,
वनरक्षक अशोक सोनी और अभिषेक कुर्रे सहित विभागीय अमले ने सक्रिय भूमिका निभाई।वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वन भूमि पर अवैध कब्जा या निर्माण से बचें और वन संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहयोग करें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button