Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

श्रीमद भागवत कथा सुनने पीला चावल देकर कर रहे हैं आमंत्रित

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

चार फरवरी से शुरू होगा भव्य आयोजन,तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटी समिति

Advertisements
Advertisements

जशपुरनगरः शहर में 4 फरवरी से शुरू हो रहे श्रीमद भागवत कथा के लिए शहरवासियों को आंमत्रित करने का दौर शुरू हो चुका है। आयोजन समिति के स्वयं सेवक शहर के सभी 20 वार्डो के गली-मुहल्लों में घूम कर शहरवासियों को कथा सुनने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

Advertisements

आयोजन समिति के ब्यास्थापक अतुल मुंदडा एंव अध्यक्ष सुनिल सिन्हा ने बताया कि समिति ने सनातन धर्म की परंपरा के अनुरूप पीला चावल देकर निमंत्रित करने का निर्णय लिया है। उन्होनें बताया कि इससे लोगों का आयोजन से सीधा भावनात्मक जुड़ाव हो सकेगा।

उन्होनें बताया कि इस संगीतमय भागवत कथा को लेकर शहरवासियों में भी उत्साह देखा जा रहा है। समिति की कार्यकर्ता पूर्व पार्षद नीतू गुप्ता,सीमा गुप्ता,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रजनी प्रधान ने बताया कि हल्दीयुक्त पीला चावल से निमंत्रण पा कर शहरवासी उत्साहित है।

आमंत्रण के दौरान भागवत कथा सुनने के साथ 4 फरवरी को होने वाले भव्य कलश यात्रा में शामिल होने की अपील भी कर रहे हैं। कलश यात्रा को लेकर श्रद्वालु महिलाएं खासी उत्साहित नजर आ रही है। उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि समिति के स्वयं सेवक श्रीहरि कीर्तन भवन के प्रांगण में तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button