Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत नेपाल सीमा के गांव मटेही में लगाया पशु व मानव चिकित्सा शिविर बाटी निःशुल्क दवा

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। 70वी वाहिनी  सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी ने भारत नेपाल सीमा के गांव मटेही में लगाया पशु चिकित्सा शिविर व मानव चिकित्सा शिविर बाटी निःशुल्क दवा।

Advertisements
Advertisements

बता दें 70वी वाहिनी  सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत राजन कुमार श्रीवास्तव कमांडेंट के दिशा निर्देशन में डॉक्टर विनोद कुमार पशुचिकित्सा अधिकारी लखीमपुर खीरी के सहयोग से 70वी वाहिनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत “बी”समवाय के एओआर में नि:शुल्क पशुचिकित्सा शिविर (वीसीए ) का आयोजन किया गया है। जिसमें 64 जानवरों का मुफ्त जांच कर निःशुल्क दवा  वितरण किया ।

Advertisements

डॉक्टर विनोद कुमार, पशुचिकित्सा अधिकारी ने ग्रामवासियों को जानवरों को  बरसात के मौसम में होने वाली बिमारियों से बचाव के उपाय बताए एवं वही मानव चिकित्सा शिविर (एम सी ए ) में वाहिनी से पहुंचे डॉक्टर दिनेश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी एवं उनकी टीम ने 45 पुरुष महिलाएं एवं बच्चों का जांच कर मुफ्त में दवा वितरण किया।  तथा बरसात के मौसम में घर एवं आसपास में साफ सफाई रखने के लिए जागरूक भी किया। इस मौके  “बी” समबाय प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार मिश्रा तथा अधीनस्थ अधिकारी व बलकर्मिक उपस्थित थे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button