Advertisement Carousel
Blog

चाय-नाश्ता ठेले पर बिक रही थी अवैध शराब, नंदिनी नगर पुलिस ने दबोचा आरोपी

Advertisements

चाय-नाश्ता ठेले पर अवैध शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार, 45 पौवा शराब जब्त

Advertisements


दुर्ग। नंदिनी नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि अहिवारा स्थित रायपुर बायपास रोड पर एक चाय-नाश्ता ठेले में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी मनोज साहू उर्फ मोनू साहू (25 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक-1, अहिवारा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 45 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 4,500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 214/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
दुर्ग पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा नशा मुक्ति हेल्पलाइन 1933 पर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button