Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ जनपद पंचायत में मनेगी बाबा साहब अंबेडकर की 135 वीं भव्य जयंती समारोह

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से लक्ष्मीनारायण लहरे

Advertisements

सारंगढ़। भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती सारंगढ़ जपं परिसर में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाएगी । कार्यक्रम को  लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं । जपं परिसर में स्थापित बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा स्थल को सजाया जा रहा है । इस
कार्यक्रम की अध्यक्षता  संस्थापक डॉ आंबेडकर प्रतिमा स्थापना समिति के संस्थापक लैलून कुमार भारद्वाज ने बताया कि 13 अप्रैल को स्थल की पूर्ण साफ – सफाई की जाएगी । इसके पश्चात 14 अप्रैल को भव्य दीप प्रज्वलन त्रिशरण  के साथ जयंती समारोह का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा पुष्प वाटिका से आरंभ हो नगर के मुख्य मार्गो से भ्रमण करते हुए जपं परिसर तक जाएगी । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य भदंत भिक्षु धम्प तप जी तपोभूमि राजनांदगांव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक लैलून भारद्वाज करेंगे एवं विशिष्टअतिथि के रूप में सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, जपं  अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर , पद्मा मनहर, कुमारी कामदा जोल्हे, डॉ. छबि लाल जागड़े,अरुण मालाकार सहित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सभी जिला अधिकारियों को भी विशिष्ट अतिथि बनाया गया है साथ ही साथ सर्व समाज प्रमुख, सर्वधर्म प्रमुख के साथ ही साथ  विभिन्न समाज  के प्रमुख विशिष्ट पहचान बनाने वाले अध्यक्षों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button