Advertisement Carousel
Add
Blog

विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा— “विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन”विकासखंड नवागढ़ के ग्राम मिसदा स्थित मिनी स्टेडियम में आज विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े ने खेल महोत्सव का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर सांसद जांगड़े ने कहा कि “खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं — ये हमें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास सिखाते हैं।”

उन्होंने कहा कि यह खेल महोत्सव ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय प्रयास है।
सांसद ने विश्वास जताया कि ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी सही अवसर मिलने पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

महोत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें शामिल थे —
100 मीटर दौड़ (15-19 वर्ष)
गेड़ी दौड़
रस्साकसी
वॉलीबॉल
100 मीटर दौड़ (19-30 वर्ष)
गिल्ली-डंडा, खो-खो और कबड्डी मुकाबले।

सम्मान समारोह
प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को सांसद जांगड़े ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा —
“खेलों में भी अग्रणी बनकर आप देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाएं।”

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ कान्ता मोहन कश्यप,
जनपद सदस्य सुशीला तिवारी, निशा यादव,
मिसदा सरपंच सागर कुर्रे, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, लोकेश शुक्ला,
सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

“मिनी स्टेडियम मिसदा में आयोजित यह खेल महोत्सव न सिर्फ ग्रामीण खेल प्रतिभा को मंच दे रहा है, बल्कि युवाओं में नई ऊर्जा और जोश भी भर रहा है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button