Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आमाडीही संकुल आमाडीही में मनाया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम

Ad

“एक पेड़ -मां के नाम”

कांकेर न्यूज। शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आमाडीही संकुल आमाडीही में ग्राम पंचायत विश्रामपुरी अ की सरपंच सुशीला नेताम जी के आतिथ्य में शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में शिक्षकों के मार्गदर्शन में ईको क्लब और बाल कैबिनेट के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में फलदार पौधे लगाएं गये।इस अवसर पर सरपंच सुशीला नेताम जी ने भी अपने करकमलों से आंवले का पेड़ लगाकर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए  पेड़ पौधों की देखभाल व संरक्षण -संवर्धन करने की प्रेरणा दी।आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में एक पेड़ -मां के नाम वृक्षारोपण कार्य किया गया।जहां विद्यालय परिसर में ईको क्लब और बाल कैबिनेट के छात्र-छात्राओं द्वारा आम, काजू कटहल, अमरूद, आंवला,व नींबू  के पौधे रोपित किए गए।
इस अवसर पर सरपंच सुशीला नेताम, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष जयमो मरकाम, मोतीलाल नेताम,राजेश नेताम अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति,सहायक सचिव रूद्र ध्रुव, प्रधानाध्यापक धनसाय नेताम, शिक्षक रामटेके मैडम, संतोष मानिकपुरी, फुलेश्वरी नाग, राजेश नेताम भृत्य संध्या नेताम व ईको क्लब और बाल कैबिनेट के साथ सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button