Advertisement Carousel
Blog

बिना लाइसेंस ट्रेलर चला रहे चालक को जेल, भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

बिना लाइसेंस ट्रेलर चला रहे चालक को जेल, भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत
रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला 18 मई की रात मां मंगला कॉलेज मेनरोड का है, जहां छोटा हाथी वाहन और बॉक्स ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। हादसे में छोटा हाथी चालक दशरथ साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements


जांच में सामने आया कि ट्रेलर चालक इमरान खान निवासी नवादा, बिहार बिना किसी वैध ड्राइविंग लाइसेंस के भारी वाहन चला रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वयं स्वीकार किया कि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुसौर पुलिस ने पहले दर्ज गैर इरादतन हत्या के मामले को मानव वध की गंभीर धारा में परिवर्तित किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, वहीं हादसे में प्रयुक्त ट्रेलर वाहन को भी जप्त कर लिया गया है।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि बिना लाइसेंस और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ है तथा ऐसे मामलों में रायगढ़ पुलिस आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button