Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धमतरी

छात्रों की आवाज़ बनी NSUI, HOD को एडमिशन प्रभारी पद से हटाया गया

Ad

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

आज NSUI जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी में छात्रों के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ किए गए जोरदार प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रबंधन को झुकना पड़ा। लंबे समय से वाणिज्य विभाग के HOD द्वारा छात्रों के साथ की जा रही अभद्रता और मनमानी को लेकर बार-बार शिकायतें मिल रही थीं।

Advertisements
Advertisements

राजा देवांगन और NSUI कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से लेते हुए कॉलेज में प्रदर्शन किया और स्पष्ट मांग रखी कि ऐसे व्यवहार करने वाले शिक्षक को न केवल एडमिशन प्रभारी पद से हटाया जाए, बल्कि भविष्य में छात्रों के साथ कोई अनुचित व्यवहार न हो, इसकी गारंटी दी जाए।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक ने NSUI द्वारा सौंपे गए ज्ञापन और छात्रों की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए संबंधित HOD को तत्काल प्रभाव से एडमिशन प्रभारी पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया है।

Advertisements

राजा देवांगन ने कहा, “यह सिर्फ एक शुरुआत है। NSUI छात्र हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी। चाहे वह किसी शिक्षक का तानाशाही रवैया हो या व्यवस्था की कोई खामी — हम हर मोर्चे पर छात्रों के साथ खड़े रहेंगे।”

HOD पद से हटाने तत्काल प्रभाव से प्राचार्य ने उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखा…

   इस प्रदर्शन में तेजप्रताप साहू, नोमेश सिन्हा, नमन बंजारे, लिकेश साहू, उदय साहू, अमन गोस्वामी, गजेंद्र साहू, राहुल साहू, राज देवांगन, मकदूम ,सोहेल,आकाश सिन्हा ,सुदीप सिन्हा ,गब्बर ,योगेश साहू सहित nsui व कॉलेज के छात्र उपस्थित रहे….

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button