Advertisement Carousel
Add
Blog

पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

Ad

Advertisements

ब्रेकिंग न्यूज़ — जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला आरोपी चढ़ा चांपा पुलिस के हत्थे
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तलवारनुमा हथियार किया जप्त
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

जांजगीर चांपा से बड़ी खबर —
थाना चांपा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ग्राम कुरदा में धारदार हथियार लेकर लोगों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार, चांपा थाना पुलिस टीम नियमित पेट्रोलिंग पर थी, तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुरदा में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल चालक से धक्का लगने की मामूली बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहा है।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों —
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS),
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कश्यप तथा
एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार
को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रवीण सारथी पिता दुखीराम सारथी, उम्र 32 वर्ष, निवासी घसीया मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 13, कुरदा चांपा बताया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तलवारनुमा धारदार हथियार बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी चांपा

उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा

आरक्षक वीरेश सिंह

आरक्षक शंकर राजपूत

इन सभी का इस सफल कार्रवाई में विशेष योगदान रहा।

“थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम हुआ है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button