Advertisement Carousel
Blog

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिक को भगाया, अनाचार करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे

Advertisements

जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर — पामगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements

मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहाँ आरोपी समीर यादव उर्फ संजू, उम्र 23 वर्ष, निवासी व्यासनगर, ने 27 सितंबर को एक नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।
पीड़ित परिजनों की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने तेजी से कार्रवाई की और नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर बालिका को भगाने और अनाचार करने की बात स्वीकार की।
इसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 64, 64(2)(M) BNS एवं पाक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सरोज पाटले, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह, आरक्षक यशवंत पाटले, महिला आरक्षक अंजिमा बंजारे सहित थाना पामगढ़ का पूरा स्टाफ शामिल रहा।

:
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिकों से जुड़े ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button