Advertisement Carousel
Blog

अंधे कत्ल का खुलासा, दो युवक और एक नाबालिग रिमांड पर शराब के नशे में विवाद बना हत्या की वजह

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements


रायगढ़ पुलिस ने सुलझाई किशोर हत्याकांड की गुत्थी
शराब पार्टी के दौरान विवाद में की गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरदा में मिले किशोर बालक के शव मामले में रायगढ़ पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई और हत्या में शामिल दो युवकों समेत एक विधि से संघर्षरत बालक को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में खरसिया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में आरोपियों ने किशोर के साथ बेरहमी से मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने शव को बरगद के पेड़ के नीचे ले जाकर छिपा दिया और मामले को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम गुरदा के डोगरमुड़ा खार स्थित बरगद पेड़ के नीचे एक किशोर का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान ग्राम बरभौना निवासी 16 वर्षीय किशोर के रूप में हुई।
मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना से एक दिन पहले गांव का ऋषि डनसेना उसे अपनी मोटरसाइकिल से काम कराने के बहाने साथ ले गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद अगले दिन किशोर का शव बरामद हुआ। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई गई।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की प्रकृति हत्यात्मक पाए जाने पर थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 250/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की, जिसमें चन्द्रशेखर उर्फ चंदा डनसेना, रघुसिंह उर्फ रघुनाथ राठिया एवं एक विधि से संघर्षरत बालक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सभी लोग खेत में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान चखना के लिए आम तोड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। आरोपियों ने किशोर के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे वह खेत की मेड़ से गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपियों ने शव को बरगद पेड़ के नीचे रखकर साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल ले जाकर घटना का रिकंस्ट्रक्शन कराया तथा उनके कब्जे से घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए। मामले में धारा 238 एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।


गिरफ्तार आरोपियों में चन्द्रशेखर उर्फ चंदा डनसेना (22 वर्ष) निवासी बरभौना, रघुसिंह उर्फ रघुनाथ राठिया (30 वर्ष) निवासी बेहरामुड़ा एवं एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं।
पूरे मामले का खुलासा करने में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में एडिशनल एसपी अनिल सोनी, एसडीओपी प्रभात पटेल, थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव एवं पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि हत्या, गंभीर अपराध और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा अपराध कर साक्ष्य छिपाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button