Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

अवैध गांजा तस्करी करते पकड़े गए 5 आरोपी

Ad

आरोपियों के कब्जे से कुल 05 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

जप्त सम्पत्ति  –
• आरोपीगण के कब्जे से कुल 05 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 50000 रूपये ।
• ⁠घटना मे प्रयुक्त दो मोटर साइकिल वाहन कीमत करीबन  100000 रूपये
• ⁠06 नग मोबाइल कीमत करीबन 30000 रूपये
जुमला संपत्ति कीमती करीबन 190000 रूपये जप्त कर आरोपीगण को भेजा गया जेल।

Advertisements
Advertisements

गिरफ्तार आरोपी 
(01) प्रदीप कुमार भेड़पाल पिता देवनाथ भेड़पाल उम्र 32 साल साकिन सेंद्री आवास मोहल्ला थाना कोनी जिला बिलासपुर
(02) नवीन दास मानिकपुरी पिता मंगल दास उम्र 25 साल साकिन हरियाली कृषि फार्म सेंद्री थाना कोनी जिला बिलासपुर।
(03) विनय कुमार अहीरवाल पिता जगदीश प्रसाद उम्र 28 साल साकिन टिकरापारा बिलासपुर थाना कोतवाली बिलासपुर।
(4) मुकेश कुमार भोई पिता स्वर्गीय लखन राम भोई उम्र 34 साल साकिन सेंदरी आवास मोहल्ला थाना कोनी जिला बिलासपुर
(5) पवन कुमार भोई पिता धकेल बोई उम्र 18 साल साकिन चंदन नगर संबलपुर जिला संबलपुर उड़ीसा

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 01/09/2025 को जरिये मुखबीर सुचना पर ग्राम बिरनीपाली बैरियर के पास घेराबंदी कर सोहेला उड़ीसा की ओर से आ रही दो मोटरसाइकिल में 05 व्यक्तियों को रोक कर पूछताछ कर उक्त पांच आरोपियों के कब्जे से कल 5 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल तथा 06 नग मोबाइल फोन को विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना डोंगरीपाली  में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का अपराधपंजीबद्ध कर आरोपीगणों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
               सम्पूर्ण कार्यवाही मे , सउनि भगवती प्रसाद कुर्रे , कुंवर टोप्पो , प्र0आर0- रामदयाल लकड़ा , आरक्षक- किरण यादव, सुदर्शन राणा, रामजी सारथी , रविन्द्र डनसेना, चक्रधर सिदार एवम समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button