Blog

भारतीय जनता पार्टी संगठन के आदेशानुसार सिंगाही में चलाया गया सदस्यता अभियान

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही कस्बा में स्थित मैरिज हाल में भाजपा संगठन के आदेशानुसार भाजपा सिंगाही मंडल के सभी पदाधिकारीयों ने सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ाने का काम शुरू किया है। इस सदस्यता अभियान के तहत सिंगाही नगर पंचायत कस्बे में स्थित मैरिज हाल में एक बैठक आयोजित की गई

Advertisements
Advertisements

जिसके मुख्य अथिति विधान सभा निघासन के लोकप्रिय विधायक पटेल शशांक वर्मा ने कस्बे के लोगों को  पार्टी की कार्यकारिणी नीतियों व कार्यक्रमों से अवगत कराया। विधायक पटेल शशांक वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओ को भरोसा दिलाया कि हमारे सभी कार्यकर्त्ताओं का उनका सम्मान सर्व प्रथम है कार्यकताओं का किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हम अपने कार्यकर्त्ताओं के हर दम साथ है। इस अवसर पर विधायक शशांक वर्मा ने कस्बे में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Advertisements

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर पांण्डेय। कंचन वर्मा। ग्राम पंचायत भैडौरी के प्रधान प्रतिनिधि ध्रुव वर्मा। सिंगाही मंडल अध्यक्ष बृजेंदर सिंह। मंडल महामंत्री अरविंद कुमार वर्मा। पत्रकार चंद्र मोहन। पत्रकार अजय वर्मा। बूथ अध्यक्ष अंकुर भार्गव। भाजपा के वरिष्ठ नेता विमल तिवारी। बालकुमार वर्मा। डाक्टर पोरुष गुप्ता। दीपक सोनी। क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू अग्रवाल सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष महामंत्री सिंगाही मंडल के सभी सम्मानित पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button