Advertisement Carousel
National

गदड़ मामले में कर्नाटक CM-डिप्टी CM पर शिकायत दर्ज, भाजपा ने इस्तीफा मांगा; हाईकोर्ट में दोपहर 2:30 बजे सुनवाई

Ad

बेंगलुरु।’ पहली बार IPL विजेता बनने वाली रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का जश्न बुधवार को बड़े हादसे में बदल गया। विजेता खिलाड़ियों के स्वागत में यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़ में भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई। 33 घायल हैं।

Advertisements

जिला पंचायत अध्यक्ष अपने जन्म दिवस पर देवभोग प्रवास में रहकर क्षेत्र के लोगों कि समस्या से होंगे रूबरू…

Advertisements

इसको लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट ने खुद नोटिस लिया है। कोर्ट दोपहर 2.30 बजे मामले में सुनवाई करेगा। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने कब्बन पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में CM सिद्धारमैया, डिप्टी CM डीके शिवकुमार और कर्नाटक क्रिकेट बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

कल घटना के बाद शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए CM सिद्धारमैया ने कहा कि ‘मैं इस घटना का बचाव नहीं कर रहा, लेकिन देश में पहले भी कई बड़े हादसे हुए हैं, जैसे कुंभ मेले में 50-60 लोगों की जान गई। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि हम जिम्मेदारी से बचें।’ वहीं, भाजपा ने उनके इस्तीफे की मांग की है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button