Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

50 किसानों ने आधुनिक तकनीक से सीखा मधुमक्खी पालन

Ad

सारंगढ़ बिलाईगढ़,इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन के अंतर्गत स्थानीय धर्मशाला सारंगढ़ में आयोजित 7 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रशिक्षण 19 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित किया गया, जिसमें जिले के 50 पुरुष एवं महिला किसानों ने भाग लेकर मधुमक्खी पालन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

समापन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय और कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने सभी प्रतिभागी किसानों को प्रमाण पत्र एवं पपीते के पौधे वितरित कर उनके प्रयासों की सराहना की। कलेक्टर ने कहा कि सारंगढ़ जिले में सरसों की खेती अधिक होने के कारण मधुमक्खी पालन किसानों के लिए आय बढ़ाने का एक बेहतर माध्यम बन सकता है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर उमेश कुमार साहू, कृषि अधिकारी, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button