Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर गम्भीर आक्रोश एसपी ने सीओ सिटी को जांच सौंपी

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। जिले के सक्रिय पोर्टल पत्रकार दीपक पंडित को आज थाना भीरा पुलिस ने लुकाछिपी का खेल खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। बीती रात ही बीडीओ कार्यालय बिजुआ के संविदा कर्मी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस पत्रकार को थाने ले आई थी। इसी संविदा कर्मी के खिलाफ दीपक ने करीब 4 माह पूर्व बड़े भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। करोड़ो के भ्रष्टाचार का आरोप था । उसी की तहरीर पर गिरफ्तारी होने की खबर मिलते ही पत्रकार आक्रोशित हो गए। उधर जज ने बेल की सुनवाई कर आज के लिए जेल भेज दिया। शनिवार को एसओ को तलब कर रंगदारी के एविडेन्स मांगे है। सैकड़ो पत्रकारों ने जम कर प्रदर्शन किया। एसपी कॉल नही उठा रहे थे। बाद में करीब 4 बजे एसपी अपने कार्यालय आये। पत्रकारों का डेलिगेशन उनसे मिला। एसपी ने पूरी बात सुन कर सीओ सिटी को जांच सौंपी है।ऐपजा संगठन ने धरना प्रदर्शन किया जिसमें सैकड़ो की संख्या में पत्रकार साथ में मौजूद रहे,आपको बता दें कि पीड़ित पत्रकार दीपक पंडित के मामले में ऐपजा संगठन के कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी जनपद लखीमपुर खीरी में पहुंचे और पत्रकार के मामले में उन्होंने उच्च अधिकारियों से वार्ता की जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच किए जाने और उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया इसके बाद वरिष्ठ पत्रकार एन के मिश्रा भी उच्च अधिकारियों से वार्ता की वहीं इस मामले में सैकड़ो की संख्या में पत्रकार साथ में मौजूद रहे और पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए लगातार एक बने रहे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button