Advertisement Carousel
Blog

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया के जरिए युवती से छेड़खानी और धमकी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Advertisements

ललिता बरेठ कि रिपोर्ट
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

महिला थाना और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई, अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर दे रहा था धमकी

रायगढ़ महिला थाना पुलिस और साइबर टीम ने सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती कर छेड़खानी, धमकी और अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ सिंह राजपूत (24 वर्ष) निवासी लश्करगंज थाना टिकारी जिला गया, बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 14 मई 2026 को महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि करीब सात-आठ महीने पहले उसकी पहचान आरोपी से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी। इसी दौरान आरोपी जनवरी 2026 में रायगढ़ आया और मेडिकल कॉलेज रोड क्षेत्र में युवती को बुलाकर गलत नियत से छेड़खानी की तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार फोन कर उसे परेशान करता रहा। बातचीत बंद करने पर आरोपी वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने लगा। भय के कारण युवती आरोपी के साथ मथुरा तक चली गई। बाद में वह ट्रेन से वापस रायगढ़ लौट आई, लेकिन आरोपी उसका मोबाइल अपने पास रख लिया। घर लौटने पर युवती ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई।

Advertisements
Advertisements


इसके बाद आरोपी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से युवती के परिजनों को अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर दबाव बनाने लगा। शिकायत के आधार पर महिला थाना रायगढ़ में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
आज रेलवे स्टेशन के पास आरोपी के देखे जाने की सूचना पर महिला थाना और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चक्रधरनगर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुद को यूट्यूबर बताया और अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है।


इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक मालती कंवर, आरक्षक राजेश उरांव तथा साइबर टीम के महेश पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर और नवीन शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से दोस्ती करना खतरनाक साबित हो सकता है। महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button