Advertisement Carousel
अंबिकापुरछत्तीसगढ़

कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

Ad

सरगुजा अंबिकापुर से रियाज हुसैन की रिपोर्ट

अम्बिकापुर न्यूज। कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को उप संचालक उद्यान कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कृषि स्थायी समिति की सभापति श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया तथा समिति के सदस्य श्री विजय अग्रवाल एवं श्रीमती नानमणी पैकरा उपस्थित रहे। इस दौरान कृषि, उद्यान, पशुपालन, मछली पालन, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ, बीज निगम, कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कृषि स्थायी समिति की प्रथम बैठक में सभापति एवं सदस्यों के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया गया। उप संचालक कृषि श्री पी.एस. दीवान के द्वारा जिले में बीज एवं उर्वरक लक्ष्य, भण्डारण, वितरण की जानकारी तथा विभाग में संचालित विभिन्न राज्य पोषित एवं केंद्र पोषित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।इसी प्रकार उद्यान विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री टी.आर. दिनकर, पशुधन विकास विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी उप संचालक डॉ. आर.पी. शुक्ला  तथा मछली पालन विभाग में संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी उप संचालक श्री एस.के. अहिरवार के द्वारा दिया गया।
इस दौरान सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को केसीसी, बीज, उर्वरक वितरण की जानकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. अम्बिकापुर के नोडल अधिकारी श्री पी.सी. गुप्ता द्वारा दी गई। वहीं रेक प्वाइंट से प्राप्त उर्वरक की जानकारी जिला विपणन अधिकारी श्री अरुण विश्वकर्मा, बीज उपलब्धता एवं बीज पंजीयन की जानकारी बीज प्रबंधक श्री दीपक खेस्स एवं कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजेश चौकसे तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी जिला प्रबंधक मोहित त्रिवेदी के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान सभी समितियों में उर्वरक एक निश्चित अनुपात में कृषक संख्या व क्षेत्र के आधार पर आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने सभी विभाग के मैदानी कर्मचारियों को क्षेत्र में जाकर किसानों को सलाह देने हेतु निर्देशित करने कहा। मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय में निवास करने के निर्देश दिये गए। बैठक में कृषि एवं उद्यान विभाग के द्वारा खरीफ 2025 में विभिन्न योजनाओं में प्राप्त लक्ष्य का विकासखण्डवार लक्ष्य विभाजन का अनुमोदन प्राप्त किया गया।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button