Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

CG CRIME : घर से 100 मीटर दूर खेत में मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

Ad

 बिलासपुर. घर से 100 मीटर दूर महिला का संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना कोटा थाना क्षेत्र के खुरदूर गांव की है. पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है.

Advertisements

जानकारी के मुताबिक, खुरदूर गांव के खार में लोगों ने खून से लथपथ कुंवरिया बाई की लाश देखी. कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्या की गई है. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही सर्च डॉग की मदद भी ली.

Advertisements

पत्रकारों पर हमले के बाद भी नहीं रुका अवैध रेत खनन, बकली में कार्रवाई के दौरान 2 चैन माउंटेन जब्त

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. घरेलू विवाद में कुंवारिया बाई की हत्या की आशंका जताई जा रही है. वहीं पुलिस की टीम गांव में रहने वाली कुंवारिया बाई की बहन और उसके बेटों से

पूछताछ कर घर से गायब सदस्यों की पतासाजी कर रही है. हालांकि अब तक न तो हत्यारों के बारे में कोई जानकारी मिली है न ही हत्या के कारणों का पता चल सका है.

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button