Advertisement Carousel
Add
Blog

दो वर्षों से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की बड़ी सफलता

Ad

Advertisements

दो वर्षों से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की बड़ी सफलता

Advertisements


अकलतरा थाना पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो वर्ष से अधिक समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जितेंद्र कुमार सांडे, निवासी पोड़ीदलहा, थाना अकलतरा, पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। विशेष अभियान चलाकर पुलिस टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements


गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई को थाना अकलतरा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पूरी कार्यवाही निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी अकलतरा के नेतृत्व में की गई, जिसमें थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button