Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

“ससुर बना हैवान: बहू की हत्या कर शव को घर से 50 मीटर दूर किया दफन, चौंकाने वाली है वजह”

Ad

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ससुर ने कुल्हाड़ी से वार कर बहू की हत्या कर दी और लाश को घर से 50 मीटर दूर ले जाकर दफन भी कर दिया. यह मामला लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा के अमलीटीकरा मोहल्ले का है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Advertisements

बलरामपुर पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान के तहत एक ही दिन में 521 वाहनों से वसूले 2,52,900/-रुपए शमन शुल्क

Advertisements

मृतिका के पति और गांव वालों की मानें तो आरोपी ससुर अपनी बहू पर गलत नियत रखता था और छेड़छाड़ करता था, जिसका बहू विरोध करती थी. हत्या की वारदात के पीछे यह एक वजह हो सकता है. हालांकि पुलिस की पूछताछ में आरोपी ससुर परमेश्वर ने बताया है कि जब वह घर आया तब अपनी बहू से खाना मांगा और बहू ने खाना देने से इनकार कर दिया, जिसकी वजह से आवेश में आकर उसने कुल्हाड़ी से बहु सरस्वती के गले में वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. डर की वजह से उसने लाश को दफन कर छुपाने की कोशिश की.

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button