Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

स्वास्थ्य विभाग के 3 सूत्रीय मांग को लेकर अभिषेक शर्मा ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन…

Ad

सारंगढ़।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में बिजली जाते ही मरीजों को काफ़ी दिक्कतों करना पड़ता है,यहां एक भी इमरजेंसी लाइट नहीं है ना ही जनरेटर की सुविधा है। ऑक्सीजन मशीन बंद हो जाती है, जिससे जान का खतरा बना रहता है।इसके अलावा शहर हेतु सिटी एम्बुलेंस जो काफ़ी जरुरी है, सारंगढ़ की जनता इमरजेंसी होने पर 112 व 108 के भरोसे बैठे रहती है। सारंगढ़ हॉस्पिटल मे 3 एम्बुलेंस होने के बावजूद उसे पीड़ित के पास भेजा नहीं जाता है, एम्बुलेंस केवल धूल खा रहा है सारंगढ़ हॉस्पिटल के मर्चुरी में फ्रीजर भी नहीं है।
इन सभी मांग को लेकर एनएसयूआई ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

Advertisements


एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा उक्त मांगे यदि 10 दिनों के अंदर पूर्ण नही होती है तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन और प्रशासन की होगी।
उक्त ज्ञापन सौंपने के दौरान एनएसयुआई विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल, जिला उपाध्यक्ष विकास मालाकार, विशाल आंनद ब्लॉक अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, योगेश सोनवानी, राहुल मैत्री, रूपेंद्र दास, धनेश भारद्वाज, सिद्धू गोपाल, आयुष श्रीवास, मनीष महाजन, आसिफ खान, शुभू, आयुष यादव, हनी यादव एवं समस्त एनएसयूआई के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button