Advertisement Carousel
Blog

जनदर्शन में 114 आवेदनों की सुनवाई, कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Advertisements

जनदर्शन में 114 आवेदनों की सुनवाई, कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

राशन कार्ड, सीमांकन, पेंशन और आवास सहित विभिन्न समस्याओं पर अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा,
जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं और मांगों की सुनवाई की गई। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आवेदकों की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


जनदर्शन में इस बार कुल 114 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राशन कार्ड, सीमांकन, अतिक्रमण, पेंशन, आवास एवं आधार कार्ड सुधार जैसे विभिन्न मुद्दे शामिल रहे।


कार्यक्रम के दौरान चांपा वार्ड क्रमांक 1 निवासी श्रीमती भुवनेश्वरी पटेल ने एपीएल राशन कार्ड विलोपन, ग्राम कोसा निवासी श्री रामकुमार सिंह चंदेल ने सीमांकन, ग्राम पंतोरा निवासी श्री रामकुमार यादव ने अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई, नैला निवासी श्रीमती गोदावरी सूर्यवंशी ने विधवा पेंशन तथा ग्राम दहिदा निवासी श्री भागवत प्रसाद साहू ने आधार कार्ड सुधार संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।


इसके अतिरिक्त अन्य आवेदकों ने भी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन दिए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।


कलेक्टर श्री महोबे ने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button