Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सक्ति

सक्ति जिले के मालखरौदा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवकों की मौके पर मौत

सक्ती से मिलन कुमार भारद्वाज की रिपोर्ट

मालखरौदा (सक्ति)। सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैजैपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना मिशन चौक स्थित मिशन पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां एक बाइक और हार्वेस्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक में सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे हार्वेस्टर से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ग्राम सतगढ़ निवासी युवकों के रूप में की गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही मालखरौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button